Saturday, 3 December 2016

इनको दया नहीं प्रोत्साहन चाहिये

पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर में विश्व विकलांग दिवस पर ३ दिसम्बर को सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त कल्याण विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर हुए कार्यक्रम की कुछ झलकि यां। इस कार्यक्रम में दिव्यांगों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। आप लोगों को बता देना चाहता हूं कि भगवान जिनको एक अंग से विहीन करता है उनको मन की शक्ति इतनी अधिक दे देता है कि वो सामान्य जन से सौ प्रतिशत तक अधिक सशक्त हो सकते हैं और अपनी क्षमता से बड़े-बड़ों को चमत्कृत कर सकते हैं। इन लोगों को दया या सांत्वना नहीं बराबरी का मौका और आपका प्रोत्साहन चाहिये। आपको क्या लगता है? क्या आप मेरे विचार से सहमत हैं यदि हां तो कमेंट के जरिये अपने विचार मुझसे सांझा करें।

No comments:

Post a Comment